• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः ‘कैरी ऑन जट्टा’ जैसी मशहूर फिल्मों के कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का हुआ निधन

ByPunjab Khabar Live

Aug 22, 2025

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में होगा। बता दें कि जसविंदर भल्ला कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में उनका रोल हास्य कलाकार के रूप में होता था।

जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय जसविंदर भल्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका देहांत हुआ। भल्ला पंजाबी फिल्म जगत में हास्य किरदार की भूमिका अदा करते थे। उनकी अदाकारी देखकर दर्शनक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे। ऐसे में उनके देहांत की खबर ने फैंस को रुला दिया है। लोकप्रिय हास्य अभिनेता और चरित्र अभिनेता, भल्ला पंजाबी फिल्मों जैसे ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘माहौल ठीक है’, ‘जट्ट एयरवेज’ और ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ आदि में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page