• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : ऑस्ट्रेलिया की हॉकी विक्टोरिया टीम का नितिन कोहली ने किया स्वागत 

ByPunjab Khabar Live

Aug 30, 2025

कोहली बोले- एक बार फिर भारतीय हॉकी की ताक़त बनकर उभरेगा पंजाब 

जालंधर: ऑस्ट्रेलिया की हॉकी विक्टोरिया टीम का प्रतिनिधिमंडल आज जालंधर स्थित एनआरआई सभा कार्यालय पहुंचे। वहां पहुचने पर जालंधर से सैंट्रल हलका इंचार्ज और हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर और एनआरआई सभा की प्रधान परविंदर कौर बंगा ने हॉकी विक्टोरिया प्रतिनिधिमंडल का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत स्वागत किया।

हॉकी विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) के सीईओ एंड्रयू जॉन स्किलर्न, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रैड वेंडरवर्ट, अवतार सिंह, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, सुरजीत हॉकी से इकबाल सिंह संधू, लेख राज नैयर, सुरिंदर सिंह भापा ने हॉकी लीग शुरू करने के विचार पर चर्चा की। यह लीग शुरू करने का उद्देश्य हाकी के प्रति लोगप्रियता को बढ़ाना है। इस लीग से न केवल दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे, बल्कि पंजाब के जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका भी मिलेगा। इससे खिलाड़ी पंजाब से ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया से पंजाब हॉकी खेलने जा सकेंगे।

यह खेल जगत में एक मील का पत्थर साबित होगा। हॉकी विक्टोरिया और हॉकी पंजाब एसोसिएशन ने इस बैठक के लिए परविंदर कौर बंगा जी का धन्यवाद किया और कहा कि इस पहल से खिलाड़ियों को एक नया रूप मिलेगा। इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब हमेशा से हॉकी चैंपियनों की धरती रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से युवा खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब एक बार फिर भारतीय हॉकी की ताक़त बनकर उभरेगा।

इस मौके पर हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली श्री ब्रैड वेंडरवर्ट परियोजना प्रबंधक, हॉकी विक्टोरिया श्री एंड्रयू जॉन स्किलर्न, सीईओ, हॉकी विक्टोरिया एस अवतार सिंह हॉकी विक्टोरिया, सामुदायिक संपर्क, मैडम धनप्रीत कौर पुलिस कमिश्नर, जालंधर, इकबाल सिंह संधू, सुरजीत हॉकी जालंधर, लेख राज नैय्यर, सुरिंदर सिंह भापा, हरिंदर सिंह, नितिन महाजन अल्फा हॉकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page