जालंधर, गगन वालिया : सेंट्रल की सड़कों की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी हुई सड़कों और जलभराव की वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पॉश इलाके सूर्या इंक्लेव में गहरे गड्डे तक बन चुके हैं और अमीर धनवान हलका इंचार्ज नितिन कोहली जिमखाना की राजनीति में समय व्यतीत कर रहे हैं।

बारिश के मौसम ने हालात को और भी बिगाड़ दिया है। पानी भर जाने से गड्ढे नज़र नहीं आते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालक तो हर दिन गिरते-पड़ते नज़र आते हैं।”

वहीं धनवान नेता नितिन कोहली की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। हर बार यही कहा जाता है कि मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई।
नितिन कोहली आप के हल्का इंचार्ज हैं उनके कंधों पर अपना कारोबार शूज कंपनी स्कूल व अन्य कारोबार का काफी भार है। आम लोग कह रहे है कि पैसे से राजनीति नहीं होती सेवा व लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर ही नेता बन सकते हैं । यह जिमखाना नहीं है जहां फाइव स्टार पार्टीयाँ से चुनाव होंगे।
