• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : बारिश का कहर, सवारियों से भरी Bus पलटी, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Aug 30, 2025

पंजाब भर में आज रुक-रुक कर बारिश हो रही है वहीं एक दर्दनाक हासदे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में आज एक सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, गांव सोथा रोड पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अचानक संतुलन खो बैठने से खेतों में पलट गई।

इस दौरान कोई जानी नुकसान होने से बचाव रही लेकिन मौके पर 3 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर और एक सवारी घायल हुई है। मौके पर खेतों में पलटी बस से राहगिरों और गांव वालों ने सवारियों को बाहर निकाला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page