• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब: खेलों को लेकर सरकार ने लिया अहम फैसला

ByPunjab Khabar Live

Aug 31, 2025

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इन हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को स्थगित करने का फैसला किया है।

बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन इसी महीने शुरू होना था। इसके तहत 3 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली थीं। लेकिन बाढ़ से पैदा हुए हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने इन प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। हालात सुधरने पर इनकी नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page