• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: फिर बदली पटाखा मार्केट, अब इस जगह को लेकर एनओसी हुई जारी

ByPunjab Khabar Live

Sep 25, 2025

जालंधर प्रशासन ने लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में पटाखा मार्केट लगाने की भले ही एनओसी मिल गई थी, लेकिन वहां पर पटाखा लगाने के लिए मार्केट सुरक्षित ना होने को लेकर अब दोनों जगह को छोड़कर बेअंत पार्क में मार्किट लगाने को लेकर प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है। दरअसल, नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट जगह को लेकर एनओसी जारी कर दी गई है।

गौर हो कि बीते दिन मेयर विनीत धीर ने भी कहा था कि खालसा स्कूल और चारा मंडी के बारे में डिस्कशन किया है। दोनों जगहों की अलग-अलग दिक्कतें हैं। व्यापारी भी चाहते हैं कि बेअंत सिंह पार्क में जगह मिले। निगम की टीम ने इस जगह का भी रिव्यू किया है। जिसके बाद आज बेअंत सिंह पार्क पर पटाखा मार्केट लगाने को लेकर मंथन किया गया और अब इस जगह पटाखा लगाने को लेकर एनओसी जारी की गई। इस बार पिछली बार के मुकाबले चार्जेस कम होंगे। पिछली बार 10 रुपए स्क्वेयर फीट लिया गया था, लेकिन इस बार 5 रुपए स्क्वेयर फीट चार्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page