• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर : Eastwood Village में चली गोलियां, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Oct 14, 2025

जालंधर : महानगर में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना मे एक युवक को गोली भी लगी है। घायल युवक की पहचान संदीप निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए जल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की टांग पर गोली लगी है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तलहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page