• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : रिम्पीज़ इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस हुआ रद्द

ByPunjab Khabar Live

Oct 16, 2025

जालंधर :  अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट – कम -अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए रविंदरपाल सिंह पुत्र सूरजीत सिंह, निवासी 47, 48, 49, राजा गार्डन, कपूरथला रोड की फर्म मेसर्स रिम्पीज़ इमिग्रेशन, जो एन.एम.-210, सर्कुलर रोड, जालंधर में स्थित है, का लाइसेंस नंबर 596/ए.एल.सी.4/एल.ए./एफ.एन.-753 रद्द कर दिया है।

इस संबंध में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक्ट/नियमों के तहत उक्त व्यक्ति या इसकी फर्म के खिलाफ कोई शिकायत आदि के लिए उक्त लाइसेंसधारी हर तरह से जिम्मेदार होने के साथ-साथ इसकी भरपाई के लिए भी जिम्मेदार होगा।

दूसरी ओर इस मामले को रिंपी संचालन का कहना है कि यह लाइसेंस उनका 2023 को एक्सपायर हो गया था और उन्होंने खुद ही प्रशासन को सरेंडर किया था। उनका नया लाइसेंस रिंपी इमीग्रेशन सर्विस के नाम से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page