• Fri. Feb 20th, 2026

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग

ByPunjab Khabar Live

Oct 16, 2025

कनाडा: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैप्स कैफे पर फिर एक बार गोलीबारी हुई है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैप्स कैफे पर तीसरी बार यह हमला हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है।

जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा कि जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के ख़िलाफ़ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें — गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page