• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः स्टंट बाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने लिया एक्शन

ByPunjab Khabar Live

Nov 6, 2025

जालंधर में नेशनल हाईवे पर एक कार में से दो बच्चे सन रूफ से बाहर निकल कर स्टंट बाजी कर रहे थे। वीडियो को राहगीर ने पुलिस को भेज दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार के नंबर से चालक की डिटेल्स को ट्रेस किया। जिसके बाद चालक को बुलाकर उसका चालान काट दिया।

जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारीयों के जरिए उनके पास वायरल वीडियो पहुंची थी। जोकि कमिश्नरेट पुलिस का इलाके में पढ़ते नेशनल हाईवे पर एक गाड़ी की सनरूफ खोल कर दो बच्चे बाहर निकाल कर स्टंट बाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। जो की बहुत ही डेंजरस है, उनके लिए भी और सड़क पर चलने वाले बाकी लोगों के लिए भी। इसके बाद टेक्निकल तरीके से कर के डिटेल्स को ट्रेस किया गया फिर कर चालक को मौके पर बुलाकर उनकी गलती का एहसास करवाया और उनका चालान काटा गया। अगली बार ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page