• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा को परिवार सहित मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपए

ByPunjab Khabar Live

Nov 12, 2025

जालंधर: सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर के नाम पर उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। गैंगस्टरों के नाम पर विधायक रमन अरोड़ा को 2 बार फोन आया है। कहा जा रहा हैकि आरोपियों ने पैसे ना देने पर गोलियां मारकर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने विदेशी नंबर से पहले उन्हें 8 तारीख को फोन किया।

पहली बार फोन आने पर विधायक रमन अरोड़ा ने फोन को इगनोर कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने दोबारा से अगले दिन फिर उन्हें फोन किया और धमकी दी। जिसके बाद विधायक ने मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। पुलिस द्वारा उक्त नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा हैकि आरोपियों ने अभी किसी गैंग से संबंधित होने का जिक्र नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page