पंजाब के बटाला SDM विक्रमजीत सिंह के आवास पर देर रात विजिलेंस ने छापा मारा। यहां विजिलेंस टीम ने रात साढ़े 12 बजे तक SDM से पूछताछ की। इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। लगभग 3 घंटे पूछताछ और घर की जांच के बाद टीम SDM को गिरफ्तार करके गाड़ी में बैठाकर विजिलेंस साथ ले गई।
SDM को ले जाने से पहले टीम ने उनके सरकारी आवास को सील कर दिया। ये कार्रवाई SDM पर किस मामले में हुई है, किसी भी अधिकारी ने अभी कुछ नहीं बताया। एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी। सूत्रों के अनुसार छापे में लाखों की नकदी मिली है।
हालांकि विजिलेंस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। विजिलेंस ने SDM विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर गुप्त ढंग से रात 9 बजे रेड की। रेड की किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस दौरान बटाला पुलिस के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अधिकारी आते ही आवास के अंदर घुसे और घर की तलाशी ली गई। इसके बाद SDM से पूछताछ की गई। घर से अंदर करीब 3 घंटे तक टीम के अधिकारी बैठे रहे। इसके बाद SDM को लेकर बाहर आए। उनको गाड़ी में बैठाया और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गए।
