• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फगवाड़ाः आप नेता के घर पर चली गोलियां, हमलावारों ने मांगी फिरौती, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Nov 27, 2025

पंजाब के फगवाड़ा शहर से सामने आ रही है जहां पर देर रात को आप नेता के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। मिली ज़ानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के गांव दरवेश पिंड स्थित घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अचानक घर को निशाना बनाते हुए 20–25 राउंड गोलियां चलाईं। घटना इतनी तेज़ और अचानक हुई कि आसपास रहने वाले लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को कई खाली कारतूस मिले हैं, जिनको फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दलजीत राजू ने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page