• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर : लड़की के अंतिम संस्कार से पहले हाथों में लगाई मेंहदी, फूट-फूट कर रोया परिवार

ByPunjab Khabar Live

Nov 23, 2025

जालंधर: वेस्ट हल्के में रेप की कोशिश में नाकाम होने पर पड़ोसी की कत्ल की गई 13 साल की लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाबालिग के पार्थिव देह को भाई और चाचा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही, जिनमें घटना को लेकर बहुत गुस्सा दिखा।

अंतिम संस्कार से पहले मां ने बेटी को चूड़ियां पहनाकर हाथों में मेंहदी लगाई। उसकी लाश के साथ दुल्हन का जोड़ा भी रखा। मां रोते हुए बोली कि मैंने बेटी की शादी के लिए बहुत सपने संजोकर रखे थे, उन्हें पूरा किए बिना इसे नहीं भेजूंगी।

शनिवार रात को लड़की अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी। सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो उसने तार से गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया।

जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए। जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page