• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फगवाड़ाः मामूली बहस पर कार सवारों ने युवक को मारी गोलियां, मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 4, 2025

फगवाड़ाः फगवाड़ा के हदियाबाद इलाके में स्थित बाल्मीकि मोहल्ला में बुधवार देर रात गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अविनाश कुमार पुत्र नंद लाल वासी मुहल्ला बाल्मीकि हदियाबाद के रुप में हुई है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए मुतक युवक के भाई करण कुमार ने बताया कि उसका भाई अविनाश कुमार अपने दोस्तों के साथ हदियाबाद के मुहल्ला बाल्मीकि में स्थित जंज घर में बैठा था।

इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात युवकों के साथ उसके भाई की बहसबाजी हो गई व उक्त गाड़ी चालक युवकों में से एक ने अविनाश के गले पर पिस्तौल तान गोली चला दी जो अविनाश के गले में लगी। उन्होंने बताया कि दोस्तों की मदद से अविनाश को फगवाडा़ के सिविल अस्पताल में लेकर आए जहा डाक्टरों ने उसे मुतक घोषित कर दिया।मामले की सूचना मिलते ही फगवाडा़ पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतक अविनाश कुमार ढोल बजाने का काम करता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page