• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : Gun Point पर पेट्रोल पंप से 2 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Dec 9, 2025

जालंधर देहात के थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब आठ बजे दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवकों ने वारदात के बाद लुटेरों का विरोध करते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पेट्रोल पंप कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। उस समय पंप पर कुल चार कर्मचारी मौजूद थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति पैदल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर खेतों की ओर फरार हो गए।

जिसकी सूचना उन्होंने थाना लांबड़ा पुलिस को दे दी। पीड़ित पक्ष की एसएसपी से अपील है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, वहीं थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी एसआई गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप दो लुटेरे लूट कर भागे हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। वह जल्द ही वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page