• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: एक्शन में आए DCP मनप्रीत ढिल्लों, 3 गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 6 वाहन बरामद

ByPunjab Khabar Live

Dec 12, 2025

जालंधर में लूट पाट मामलों में कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल और थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम ने मिलकर एक सक्रिय स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश किया है। डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से  8 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। पुलिस ने ये सभी सामान चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार चिट्टा, आकाशदीप उर्फ आकाश ओर जतिंदर सिंह उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 में धारा 304 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर में हुई कई स्नैचिंग वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page