• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधरः KMV स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली की इमारत

ByPunjab Khabar Live

Dec 15, 2025

पंजाब में अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, वहीं अब केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को थ्रेट कॉल मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसीपल को थ्रेट कॉल मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। इस घटना को कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद घटना की सूचना प्रिंसीपल ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि सेंट जोसेफ और आईवीआई वर्ल्ड स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। हालांकि सेंट जोसेफ में बच्चों को छुट्टी किए जाने को लेकर स्कूल प्रंबंधकों का द्वारा ईमेल मिलने की घटना को इंकार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page