• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः डीसी और सीपी का आया बयान, 10 से 11 स्कूलों में मिली थ्रेट कॉल, स्कूलों में की गई छुट्टी

ByPunjab Khabar Live

Dec 15, 2025

साइबर सेल कर रही ई-मेल की जांच

जालंधर, ENS: जालंधर में 10 से 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। मेल मिलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं। ढ़ाई बजे की जगह सुबह 11 बजे ही छुट्‌टी होने से पेरेंट्स भी घबरा गए। सभी अपने कामकाज छोड़ तुरंत बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के KMV स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि ई-मेल से धमकी मिली है। एंटी साबोटाज टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। पूरे स्कूल को खंगाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली कराए गए हैं।

बम धमकी के बाद जालंधर के सारे स्कूल बंद कराए जा रहे हैं। APJ स्कूल, मायर वर्ल्ड, कैंब्रिज कोएड में भी छुट्‌टी की सूचना है। मामले में जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि साइबर सैल की तरफ से मेल की जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। देर शाम तक सभी स्कूलों की छानबीन पूरी हो जाएगी। किसी को भी पैनिक करने की जरूरत नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page