• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : पूर्व IG अमर सिंह ने खुद को मारी गोली, मौके से सुसाइड नोट बरामद

ByPunjab Khabar Live

Dec 22, 2025

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व आईजी ने खुद को गोली मार ली है। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अमर सिंह चहल इस वक्त पटियाला में रह रहे थे।

वहीं चहल ने खुद को गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में करोड़ों के धोखाधड़ी का भी जिक्र किया गया है।

दरअसल, पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, पुलिस टीमें तुरंत चहल के आवास पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से उनके सीने में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page