• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः मशहूर गायिका अमर नूरी को मिली धमकी

ByPunjab Khabar Live

Dec 23, 2025

पंजाबी गायिका और अभिनेत्री अमर नूरी को एक धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि अमर नूरी का बेटा, जो संगीत और गीतों के क्षेत्र में काम करता है, गाना-बजाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस धमकी से घबराई अमर नूरी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कॉल की सच्चाई और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page