पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरी ईमेल मंगलवार को अलग-अलग स्कूलों को भेजी गई है। इस ईमेल को देखते ही संबंधित स्कूलों की मैनेजमेंट ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है। जिसके पास फूलों में सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए हैं। इस धमकी भरी ईमेल में सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। फिलहाल यह ई-मेल कहां से भेजी गई और धमकी किसने दी, इसकी जांच की जा रही है। धमकी के बाद स्कूलों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के जरिए उन्हें सूचना मिली है इसके बाद सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमृतसर और जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद बच्चों को अचानक छुट्टी देनी पड़ी थी।
