• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Dec 25, 2025

जालंधर: पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों में मुठभेड़ हो गई। जहां नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए है। बताया जा रहा हैकि बटाला में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page