जालंधर : थाना रामामंडी के अंतर्गत रविदास कॉलोनी में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रविदास कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आशु के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आशु सोमवार तड़के करीब चार बजे अपने घर पर मौजूद था।
उसका दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने आशु के पेट में चाकू मार घायल कर दिया। पेट में हमला होने के घायल आशु का ज्यादा खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत थाना रामामंडी की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस को प्राथमिक जाँच में पता चला कि मृतक आशु करीब डेढ़ महीना पहले ही जेल से बाहर आया था और वह घर पर बीती रात दोस्तों के साथ सौ रहा था कि उसी दौरान उसका झगड़ा हो गया था।
