• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: आरटीए रविंदर सिंह गिल का घर के बाथरूम से शव बरामद

ByPunjab Khabar Live

Dec 31, 2025

जालंधर: महानगर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉर्टी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर में उसका शव बरामद हुआ है। दरअसल, जालंधर हाईट्स स्थित फ्लैट में रविंदर सिंह रह रहे थे और बाथरूम से आरटीए का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण फिलहाल हार्टअटैक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

गौर हो कि रविंदर सिंह के पास चंडीगढ़ हैड आफिस का चार्ज था, लेकिन उन्हें जालंधर आरटीए का एडिशनल चार्ज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए के गनमैन ने बाथरूम में उन्हें मृत देखकर पुलिस को सूचित किया है। जिसके बाद अब शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page