• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः बर्थडे के एक दिन पहले शिवसेना नेता की बेटी की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2026

जालंधरः बर्थडे के नए साल के आगमन और जन्मदिन की खुशियों के बीच शिवसेना नेता स्वर्गीय विनय जालंधरी की 22 साल की पोती चितवन की बाथरूम में गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। चितवन के पिता दीपक कंबोज ने बताया कि एक जनवरी को बेटी का जन्मदिन था। परिवार में दोहरे उत्सव की तैयारी चल रही थी। नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर जाने की योजना थी और दूसरी ओर बेटी के जन्मदिन के लिए खरीदारी की जा रही थी।

हादसा उस समय हुआ जब चितवन नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने और आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता ने खिड़की से देखा तो बेटी फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बाथरूम में वेंटिलेशन कम होने के कारण गैस गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड से दम घुट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page