• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : PAP Chowk में कार और कैंटर में हुई टक्कर, भारी हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Jan 2, 2026

जालंधर: पीएपी चौक पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां डिजायर कार और कैंटर की टक्कर हो गई। इस घटना में कार के परख्चचे उड़ गए। कार काफी ज्यादा डैमरे हो गई। घटना को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवाया जा रहा है।

हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। कार चालक का कहना हैकि उसने इंडिकेटर दिया, लेकिन उसके बावजूद कैंटर ने उसकी कार में टक्कर मार दी और घटना में कार सड़क पर घूम गई। कार चालक ने कहा कि वह कैंटर चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगा। कार चालक ने कहाकि वह मौत के मुंह से बाहर निकला है।

कार चालक के अनुसार कैंटर चालक ने उसकी गाड़ी को पहले आगे से टक्कर मारी और उसके बाद पीछे से टक्कर मारी है। कार चालक ने कहा कि पुलिस कर्मी ने कैंटर चालक को रोका, जिसके कारण उसका बचाव रहा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि दोनों गाड़ी चालक एक साइड से जा रहे थे। इस दौरान कैंटर से टक्कर लगने के बाद गाड़ी सड़क पर घूम गई।

पुलिस कर्मी का कहना है कि चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जबकि दूसरी ओर कैंटर चालक सुखबीर सिंह का कहना हैकि कार चालक की गलती से हादसा हुआ है। कैंटर चालक ने कहा कि कार चालक उसके साथ आ रहा था।

इस दौरान चालक अचानक कार घूमा दी और कैंटर के साथ टक्कर हो गई। कैंटर चालक ने कहा कि वह इंडियन ऑयल से कैंटर खाली करके आया था और फगवाड़ा की ओर जा रहा था। कैंटर चालक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से असल सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page