• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः आप पार्षद के दफ्तर के सामने कपड़ों की दुकान पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, मांगी फिरौती, 4 खोल बरामद

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2026

लुधियानाः जिले के थाना हैबोवाल के अधीन सिविल लाइन इलाके में एक कपड़ों की दुकान के बाहर बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस दुकान पर घटना हुई है, उसके सामने आप पार्टी के पार्षद का दफ्तर मौजूद है। आज सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल मिलने पर इलाके के लोगों को फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक, डस्टी लुक नाम की दुकान के बाहर ये गोलियां चली है। सुबह जब दुकान का मालिक हिमांशु दुकान खोलने आया तो उसने दुकान के बाहर गोलियों के खोल देखे। सहमे हुए दुकानदार ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने गोलियों के 4 खोल बरामद किए।

गोलियां चलाने वाले बाइक या कार पर आए है इस बारे अभी कुछ नहीं पता। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खोज रही है। थाना हैबोवाल के सब-इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने कहा कि गोलियों के खोल जरूर मिले हैं। वहीं घटना से पहले दुकानदार से 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद आरोपियों द्वारा देर रात घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page