• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाबः कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वकीलों को चेंबर आने से किया मना

ByPunjab Khabar Live

Jan 14, 2026

लुधियाना जिला कचहरी को बुधवार सुबह बम से उड़ने की ईमेल मिलने के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया। मेल मिलने के बाद बार एसोसिएशन के प्रधान ने सभी वकीलों को मैसेज भेज कर चैंबर ना पहुंचने का आग्रह किया। यही नहीं मिल मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने भी जिला कचहरी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और वहां हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेनी शुरू की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है जबकि सर्च अभियान चल रहने की बात कही जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के सभी जिलों की कचहरी को बम से उड़ने की धमकी थी। उसके चलते पुलिस ने लुधियाना की कचहरी में मॉक ड्रिल भी की थी। अब यह धमकी लुधियाना कचहरी को उड़ाने की है जिसके चलते पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जिस ईमेल आईडी से मेल आई है उसको भी खंगाला जा रहा है और आईटी विभाग के अधिकारी लगातार उक्त ईमेल आईडी को ट्रेस करने में जुटे हैं।

23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कचहरी में एक बम ब्लास्ट भी हुआ था। उक्त बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि कई घायल हुए थे। ऐसे में इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा। अधिकारियों का कहना है क़ी जाँच पड़ताल के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page