• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब: ऐना कहर ना गुजार ओ रब्बा, स्कूली छात्र की चाइना डोर से मौत, परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2026

लुधियाना के समराला में बाइक पर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के गले में चाइना डोर लिपट गई। डोर लिपटने से उक्त छात्र के गले में गहरा जख्म हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

जब इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे जहां मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बेटे के शव को देखकर मृतक की मां वहां पर बेहोश हो गई जिसको बाद में इलाज भी दिया गया। पता चलने पर समराला की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। इस मामले में मृतक के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह को उसका पोता मोटरसाइकिल लेकर स्कूल गया था।

स्कूल से वापस आते समय रास्ते गांव भरतला के पास उसके गले में चाइना डोर लिपट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि चाइना डोर लिपटने से बाइक सवार किशोर के गले पर गहरा कट लग गया और वह लहू लोहान होकर वहीं पर गिर गया। जब तक उसको अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

दादा जसपाल सिंह ने बताया कि समराला में चाइना डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं बावजूद इसके इस डोर को बंद करवाने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page