• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बजट वाले दिन शेयर मार्किट में हाहाकार, मिनटों में डूब गए 8 लाख करोड़

केंद्रीय बजट के दौरान शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बजट से निवेशकों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अचानक लुढ़क गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

तेजी के साथ खुला, फिर अचानक टूटा सेंसेक्स
बीएसई सेंसेक्स बजट से पहले मजबूती के साथ खुला था, लेकिन बजट भाषण खत्म होते-होते इसमें भारी गिरावट आ गई। सेंसेक्स करीब 2370 अंक टूट गया, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी।

निफ्टी भी नहीं बच पाया
एनएसई निफ्टी भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा। बाजार में बिकवाली बढ़ने के साथ निफ्टी करीब 750 अंक तक फिसल गया, जिससे निवेशकों में डर का माहौल बन गया।

बाजार गिरा, निवेशकों को भारी नुकसान
रिलायंस, अडानी पोर्ट्स और बीईएल जैसे बड़े शेयरों में तेज गिरावट आई। बीएसई मार्केट कैप में आई भारी कमी से यह साफ हो गया कि बजट के कुछ ही समय में निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page