• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, पाकिस्तान ने किया बॉयकॉट का ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं खेला जाएगा। दोनों टीमें 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आमने-सामने होने वाली थीं, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया है।

Screenshot

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया है। बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इसी निर्णय के विरोध में पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का कदम उठाया है।

रविवार को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page