• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

भाभी कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल मेहरों के खिलाफ कोर्ट का बड़ा एक्शन

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2026

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा कोर्ट ने आधिकारिक रूप से ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया है। बार-बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने के कारण कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है।

9-10 जून की रात कंचन कुमारी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध में अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह के नाम भी शामिल थे। वारदात के बाद से ही अमृतपाल लगातार अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा है।

जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों जून 2025 में ही कानून के हाथ आने से पहले देश छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, उसके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page