• Wed. Feb 11th, 2026

पंजाब के स्कूलों तक बम की धमकी, पुलिस ने घेरा पूरा इलाका, पेरेंट्स में दहशत

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2026

पंजाब में धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में मोहाली के 10 स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईमेल में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर धमाके करने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में तुरंत छुट्टी कर दी गई और अभिभावकों को अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए आपातकालीन संदेश भेजे गए। फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूलों की तलाशी ले रहा है।

ईमेल में केवल स्कूलों ही नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘ह्यूमन बम’ से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। इसके अलावा, मेल में राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 13 फरवरी को दिल्ली स्थित भारतीय संसद में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को निशाना बनाया जाएगा। पुलिस साइबर सेल के जरिए इस ईमेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page