• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबी एक्ट्रैस हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

ByPunjab Khabar Live

Feb 14, 2026

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रैस हिमांशी खुराना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमांशी को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से उनके प्रशंसक और फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात विदेशी नंबर के जरिए दी गई है।

धमकी देने वाले ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी
धमकी देने वाले शख्स ने हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से आए इस कॉल/मैसेज में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। हिमांशी की सुरक्षा को लेकर अब उनके करीबी और टीम काफी चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page