• Thu. Feb 12th, 2026

पंजाब: आप का तंज,भाजपा चला रही आपरेशन लोटस, विधायक ने हरियाणा के सीएम पर‌ ऑफर देने के लगाए आरोप

ByPunjab Khabar Live

Feb 12, 2026

पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं आज आप नेता बलतेज पन्नू ने विधायक के साथ चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। पन्नू ने ऑपरेशन लोटस-2 के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे विधायकों को खरीदने का प्रयास जारी रहा, लेकिन हमारे विधायक नहीं टूटे, जिसे आने वाले दिनों में 4 साल हो जाएंगे, लेकिन भाजपा की ओर से हमारे विधायकों पर किए गए प्रयासों के बावजूद, वह विधायकों को पार्टी से नहीं तोड़ सके।

दरअसल, संगरूर से सबसे छोटी उम्र की आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने ऑपरेशन लोटस-2 के बारे में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके साथ बंद कमरे में मुलाकात की और पेशकश की कि उन्हें संगरूर से भाजपा उम्मीदवार बनना चाहिए, लेकिन वह मुझे नहीं खरीद सकते क्योंकि आप पार्टी ने मुझे नेता बनाया है। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की चर्चा जिस तरह पूरे देश में है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों में मेरे साथ संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग की प्रपोजल दी।

नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए। इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सीएम सैनी ने उन्हें मीटिंग करने के लिए संपर्क किया और कहा कि तुम्हें संगरूर से टिकट देंगे और आपकी कोई अन्य डिमांड है तो उसे भी पूरा कर देंगे।

विधयाक ने कहाकि कि उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इससे पहले भी सरकार बनने के बाद आप ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे। इसको लेकर डीजीपी को शिकायत तक दी गई थी।

नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मैं सैनी साहब को कहना चाहती हूं कि इस भूल में मत रहना कि मैं आपकी इस राजनीति का शिकार बन जाऊंगी। हम सिस्टम को बदलने आए थे। लोगों को अच्छी शिक्षा व सेहत देने के लिए हम केजरीवाल व मान साहब के साथ आए थे। आज उस चीज पर हम डटकर खड़े हैं। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम को मेरे राजनीतिक करियर की फिक्र छोड़ देनी चाहिए। मुझे 2027 में चुनाव लड़ना है या नहीं कहां से लड़ना यह सब मेरी पार्टी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page