• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बठिंडा में माहौल तनावपूर्ण : पुलिस और किसानों में झड़प, आंसू गैस का किया गया इस्तेमाल

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2026

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने अपनी मांगों को लेकर बठिंडा डीसी की ओर निकाला गया मार्च आज हिंसक रूप अख्तियार कर गया। पुलिस प्रशासन के मार्च को रोकने के प्रयास के बाद गुस्साए किसान रामपुराफूल के पास बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों और पुलिस बल के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।

झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव की खबरें सामने आई हैं, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और कई किसानों को हिरासत में लिया गया है।

एसएसपी ने मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। इस हिंसक टकराव के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page