• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में दुल्हन पर पैसों की बारिश! दूल्हे ने लुटाए लाखों रुपए

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2026

पंजाब के एक भव्य विवाह समारोह का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर इस तरह नोट उड़ाता दिख रहा है कि पूरा फर्श रुपयों से ढका नजर आता है। शादी में मौजूद मेहमानों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह दृश्य देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स इसे दूल्हे का शाही अंदाज बता रहे हैं, तो कई लोग इसे धन का दिखावा और फिजूलखर्ची कहकर आलोचना कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि दूल्हे ने खुशी में करोड़ों रुपये उड़ा दिए। हालांकि, समारोह में मौजूद डीजे ऑपरेटर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए बताया कि असल में उड़ाई गई रकम करोड़ों नहीं बल्कि लगभग 3 लाख रुपये थी।

डीजे वाले के अनुसार, नोटों का ढेर ज्यादा दिखने की वजह यह थी कि अधिकांश नोट 10-10 रुपये के थे। कम मूल्य के नोटों की बड़ी संख्या के कारण पूरा हॉल पैसों से भरा हुआ नजर आया, जिससे लोगों को लगा कि रकम बेहद ज्यादा है। वास्तविकता सामने आने के बाद भी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page