• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर, राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2026

राहुल गांधी 28 फरवरी को बरनाला में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रैली मनरेगा और अमेरिका-भारत व्यापार से जुड़े मुद्दों के विरोध में आयोजित की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्यक्रम को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर ले रही है और इसे सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता का संदेश जाए। रैली के दौरान आंतरिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूरा संगठन एकजुट नजर आएगा।

रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की बैठकों का सिलसिला जारी है। आयोजन संबंधी रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page