• Thu. Feb 19th, 2026

चंडीगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई बरी

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2026

चंडीगढ़ के बहुचर्चित राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित पांच आरोपियों को सूबतों के अभाव में बरी कर दिया, जबकि गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।

दोषी ठहराए गए आरोपियों में शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा और राजन उर्फ जाट शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं। तीनों की सजा पर अंतिम फैसला 20 फरवरी को सुनाया जाएगा।

मामले में बरी किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी और दीपक रंगा के नाम भी शामिल हैं। बताया गया है कि केस से जुड़े आरोपी चंडीगढ़, दिल्ली, अंबाला और गुजरात की अलग-अलग जेलों में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page