• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दुकान में घुसी, दर्दनाक हादसे में 22 साल के युवक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2026

मोगा के धल्लेके गांव में देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर घर में बनी दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय सुखवीर सिंह की मौत हो गई। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे सुखवीर दूध लेने दुकान पर गया था। उसी समय तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने बाहर खड़े युवकों को टक्कर मारते हुए सीधे दुकान में घुसकर सबको चौंका दिया। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में सवार चार युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के भाई लखबीर ने बताया कि सुखवीर एक सैलून में काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन साल का बेटा है। हादसे के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार राजकुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और कार सीधे दुकान के अंदर घुस आई। उस समय बाहर मौजूद अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने दावा किया कि कार में बैठे युवक शराब के नशे में थे और वाहन के अंदर शराब की बोतलें भी मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page