• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब सचिवालय को बम धमकी से हड़कंप, इलाके में हाई अलर्ट

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2026

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। संबंधित विभाग को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें सचिवालय परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को खाली करवा दिया और सुरक्षा घेरा बना दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही हैं और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमकी भरे ईमेल में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर सचिवालय में विस्फोट की बात लिखी गई है। इसके अलावा संदेश में यह भी दावा किया गया कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में धमाका होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page