• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में सुबह दुकान खोलते ही उड़े दुकानदार के होश, टूटे ताले और तिजोरी खाली मिली

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2026

जालंधर के व्यस्त माने जाने वाले अवतार नगर इलाके में बीती रात चोरों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ‘छाबड़ा जनरल स्टोर’ को अपना निशाना बनाया और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सुबह तड़के करीब 3:30 बजे हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शातिर चोर दुकान के ताले तोड़कर बड़ी चालाकी से अंदर दाखिल हुआ। अंदर घुसते ही उसने सीधे तिजोरी और गल्ले की तलाश शुरू की। कुछ ही देर की छानबीन के बाद आरोपी ने तिजोरी से लगभग 35 हजार रुपये की नकदी निकाली और रफूचक्कर हो गया।

चोरी का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि पापा करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे। शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। चोरी की गई यह राशि मंडी में सामान का भुगतान करने के लिए इकट्ठा की गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page