अमेरिका के इंडियाना में एक भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस ने पंजाबी ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हेंड्रिक्स काउंटी में हुई, जो इंडियानापोलिस के पश्चिम में स्थित है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने रेड लाइट जंप की, जिसके चलते उसका सेमी-ट्रक एक सफेद पिकअप ट्रक से जा टकराया और तीन वाहन हादसे की चपेट में आ गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक चला रहे 64 वर्षीय व्यक्ति टेरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस व इमरजैंसी सेवाएं तुरंत पहुंचीं। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुखदीप सिंह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक वह लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसकी इमिग्रेशन स्थिति भी नियमों के खिलाफ पाई गई। फिलहाल आरोपी को Immigration and Customs Enforcement (ICE) की हिरासत में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उसके मूल निवास स्थान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
