• Fri. Feb 20th, 2026

पंजाब: ज्वैलर से 30 लाख की फिरौती मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2026

अमृतसर में ज्वेलर्स से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला से जुड़े नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ है। नेता गैंगस्टरों को बोलता था कि चुनाव में मेरी मदद की जाए, ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार नेता आजाद सिंह गांव बुटारी का रहने वाला है।

देहात पुलिस के अनुसार, यह मामला हलका जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा है। 14 जनवरी को जंडियाला गुरु के रहने वाले ज्वेलर्स दीपक जुल्का को विदेशी नंबर से लगातार वॉट्सएप कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

एसएसपी सुहेल मीर ने कहा कि धमकी से डरे पीड़ित ने तुरंत अमृतसर देहात पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। विदेशी संपर्कों की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। जांच लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page