• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर में Thar में अचानक लगी आग, श्री दरबार साहिब जा रहा था परिवार

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2026

अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार की महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब मोगा से परिवार श्री दरबार साहिब की ओर जा रहा था और पार्किंग के पास पहुंचा ही था कि उनकी गाड़ी से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार परिवार श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर पहुंचा था। जैसे ही उनकी थार गाड़ी पार्किंग के पास पहुंची, उसमें से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही गाड़ी में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य गाड़ी से बाहर निकल आए। इस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कुछ ही मिनटों में महंगी थार गाड़ी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि गाड़ी को बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी में आग किन कारणों से लगी। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page