• Mon. Feb 23rd, 2026

3 दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, खेलों से जुड़कर ही नशे का खात्मा है संभव- नितिन कोहली

ByPunjab Khabar Live

Feb 23, 2026

जांलधर: खेलों से जुड़कर ही हमारे युवा नशे की दलदल से बाहर निकल सकते हैं। ये विचार जालंधर से आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर नितिन कोहली ने गांव बड़िंग में तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान खिलाडियों से मुलाकात करते वक्त नितिन कोहली ने उनका मनोबल बढ़ाया और पूरी खेल भावना के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं का खेलों प्रति रूझान बढाने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है ताकि उन्हें नशे की लाहनत से दूर रखा जा सके। खेडां वतन पंजाब दीयां एक ऐसा ही अनूठा आयोजन है जिसमें हर साल लाखों की तादाद में लोग भाग लेते हैं।उन्होंने इस दौरान शहीद किश्न सिंह गड़गज कमेटी बडिंग स्पोर्टस एंड वैलफेयर सोसायटी की प्रशंसा की जिसने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जत्थेदार स.किश्न सिंह गड़गज के 100वीं सलाना शताब्दी को समर्पित यह टूर्नामेंट करवाया है।

उल्लेखनीय है कि गांव बड़िंग में हाकी टूर्नामैंट 23, 24 व 25 फरवरी तक होगा इसके बाद कबड्डी मैच भी 27 फरवरी को करवाया जाएगा। इस समारोह के प्रबंधक अमृतपाल सिंह बिट्टा ने गांव में अकसर ऐसे आयोजन करवाये जाते हैं ताकि युवाओं को अपनी महान विरासत से जोड़े रखा जा सके।

हाकी टूर्नामैंट में विजेता टीम के लिए 51 हजार का इनाम तथा दूसरे नंबर पर आने वाली टीम के लिए 31 हज़ार इनाम राशि रखी गई है। कबड्डी के लिए पहला इनाम 71 हज़ार रूपये और दूसरा इनाम 61 हज़ार रूपये रखा गया है। शहीदों की याद में करवाए जा रहे इस टूर्नामैंट के इलावा श्री अखंड साहिब पाठ 25 फरवरी को होगा जिसका भोग 27 फरवरी को सुबह 10 बजे डाला जाएगा।

टूर्नामैंट के उद्धघाटन दौरान शहीद किश्न सिंह गड़गज कमेटी बडिंग स्पोर्टस एंड वैलफेयर सोसायटी के प्रधान अमृत पाल सिंह बिट्टा, लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, सेक्रेटरी, भूपिंदर भुप्पी मेंबर, भूपिंदर पिंदा मेंबर, दलविंदर सिंह मेंबर भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page