• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

SGPC ने श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी को हटाया, सबूत न देने पर की कार्रवाई

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2026

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सख्त कार्रवाई करते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसका ऐलान SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

SGPC प्रधान हरजिंदर धामी ने कहा कि रघबीर सिंह की गतिविधियों के कारण कमेटी की साख को ठेस पहुंची है और संस्था की छवि धूमिल हुई है। हेड ग्रंथी रहते हुए उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और मर्यादा के विपरीत काम किए। पिछले 72 घंटों में आरोपों से जुड़े किसी भी प्रकार के सबूत ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से पेश  नहीं किए गए। इसी कारण कमेटी ने सख्त फैसला लेते हुए उनकी सभी सेवाएं समाप्त कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page