बाबा परगट नाथ को बाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनने पर विशेष सम्मान
आज शहीद उधम सिंह नगर स्थित अपने कार्यालय में जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अदालत द्वारा श्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले से बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य और न्याय की ऐतिहासिक जीत बताया।
नितिन कोहली ने कहा कि राजनीतिक साजिशों और दबाव के बावजूद सच्चाई सामने आई है, जो यह दर्शाता है कि ईमानदार और जनहितैषी राजनीति को झुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला केवल दो नेताओं की जीत नहीं बल्कि उस हर नागरिक की जीत है जो सत्य और न्याय में विश्वास रखता है।
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा परगट नाथ जी को बाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने पर नितिन कोहली द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा परगट नाथ जी की नियुक्ति से बाल्मीकि समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर विनीत धीर (मेयर), राजविंदर कौर (हलका कैंट इंचार्ज), मंगल सिंह (चेयरमैन), पवन टीनू (हलका इंचार्ज आदमपुर), बरे सुलेमान (चेयरमैन), आत्म प्रकाश (सदस्य), काकू अलावलिया (चेयरमैन), रमनीक रंधावा (चेयरमैन), मलकीत सिंह (डिप्टी मेयर), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज फिलौर), नरेश शर्मा, लगनदीप, निखिल अरोड़ा, पवन कुमार हंस, लव रॉबिन, जसविंदर बिल्ला, अमनदीप संधल, अजय शर्मा और जसप्रीत रिप्पी सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।
