• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर के 2 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्कवॉड टीम

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2026

जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब APJ स्कूल और Police DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद दोनों स्कूलों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page